सीकर
विभिन्न मांगो को लेकर भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। 24 सितंबर को भीम आर्मी द्वारा दिल्ली जंतर मंतर पर प्रस्तावित देशव्यापी संपूर्ण ‘भागीदारी महाआंदोलन’ की परमिशन नहीं मिलने के कारण सामाजिक संगठन भीम आर्मी भारत एकता मिशन सम्पूर्ण भारत में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसी क्रम में भीम आर्मी सीकर द्वारा जिला कलेक्टर सीकर के मार्फ़त राष्ट्रपति के नाम एससी-एसटी, ओबीसी महिलाओं तथा अन्य वंचित वर्गों के सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व से संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी सीकर के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जयस्वामी कल्याण ने बताया कि भारत का संविधान समानता और समान अवसर का अधिकार देता है। इसके बावजूद एससी-एसटी, ओबीसी, महिलाओं सहित अनेक वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में उचित भागीदारी नहीं मिल पाई है। इस दौरान जिला महासचिव लेखराज लूनिया, एड कृष्ण वर्मा , धर्मपाल बाबर, एड सुरेंद्र दानोदिया, सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश खारिया, एड नरेंद्र योगी, एड अनिल कूदन, भूपेन्द्र सर्वा, आशीष मंडार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



