कैराना
किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी दबोचा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गत 20 अगस्त को कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को ले जाने का मामला सामने आया था। पीड़िता के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद किया था और मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। गुरुवार को पुलिस ने उक्त मामले में वांछित चल रहे आरोपी अर्जुन निवासी गांव जगनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।



