हापुड़

हरियाणा से बिहार तक अवैध शराब की सप्लाई का भंडाफोड़

44 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हापुड़ देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 3.75 लाख रुपये की शराब और तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा कार बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी )। हापुड़ देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 44 पेटी अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.75 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की है। शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक क्रेटा कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। जांच के दौरान पुलिस को अंतरराज्यीय स्तर पर शराब की तस्करी किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवीन कुमार पुत्र बलराज निवासी गांव लोवा कलां, थाना बहादुरगढ़, जनपद झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक बरामद शराब में 90 पेटी RUM, 111 ACE, 999 Power Star Green और 90 पेटी Whisky Green शामिल हैं। बरामद शराब की कीमत करीब 3.75 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा शराब तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार संख्या DL 12 CN 4845 भी बरामद की गई।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी हरियाणा से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करता था। बिहार में शराब प्रतिबंधित होने के कारण वहां इसकी ऊंचे दामों पर आपूर्ति कर आर्थिक लाभ कमाने की बात सामने आई है।

हापुड़ देहात थाना पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और शराब तस्करी के नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने का संदेश गया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button