हापुड़

जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने ली मेरठ खण्ड स्नातक एवं मेरठ खण्ड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन हेतु प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक

मेरठ खंड स्नातक में 08 मतदान केंद्र, 23 मतदान स्थल, 5886 कुल मतदाता तथा मेरठ खंड शिक्षक मतदान केंद्र 6, मतदान स्थल 6, कुल मतदाता 3650

सभी प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों को दिए निर्देश, मतगणना समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें: डीएम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खण्ड स्नातक एवं मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के संबंध में प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन की तैयारियों, मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदान केन्द्रों का निर्धारण, मतदान कार्मिकों की तैनाती, EVM / मतपेटिका व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं के पंजीकरण हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा सभी प्रभारी / सहायक प्रभारी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं तत्परता के साथ करें। मेरठ खंड स्नातक में 08 मतदान केंद्र, 23 मतदान स्थल, 5886 कुल मतदाता तथा मेरठ खंड शिक्षक मतदान केंद्र 6, मतदान स्थल 6, कुल मतदाता 3650 है। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद स्तरीय सभी प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button