साहेबगंज

पुलिस की पहल28गुम मोबाइल बरामद कर,मालिकों को लौटाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के ‘खोजे मोबाइल’अभियान के तहत गुम और चोरी हुए कुल 28 मोबाइल बरामद कर धारकों को लौटाए गए। सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी मदद से बरामद मोबाइल शुक्रवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित समारोह में सौंपे गए।एसडीपीओ कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने मोबाइल वितरित किए,इनमें नगर थाना से 3,मुफस्सिल से 10, जिरवाबाड़ी से8,बोरियो से 1 और मिर्जाचौकी से 6 मोबाइल शामिल हैं।आगे मोबाइल वापस मिलने पर धारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।उन्होंने कहा कि जरूरी संपर्क और डेटा होने से काफी परेशानी थी,अब राहत मिली पुलिस की पहल की सराहना की गई।वही सदर एसडीपीओ ने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने को सूचना दें,सीईआईआर पोर्टल से ट्रैक कर बरामदगी आसान होती है,मौके पर थाना प्रभारी रूपेश यादव,अनीश पांडे,शशि कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button