बुलंदशहर
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन टीबी मरीजों को बांटी गई निशुल्क किट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत एक विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया मेले का विधि-विधान से शुभारम्भ भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष कुश शर्मा, ने किया इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. शशि शेखर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्वास्थ्य पखवाड़ा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत इस मेले का आयोजन हुआ है, जिसमें आने वाले मरीजों की विभिन्न प्रकार की मुफ्त जांचें की जा रही हैं और उन्हे निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही है मुख्य अतिथि कुश शर्मा, ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार आयुष्मान योजना के माध्यम से लाखों गरीब और जरूरतमंद लोगों का मुफ्त इलाज करवा रही है आम जनता को स्वास्थ्य सम्बन्धी अनेक सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क दी जा रही है अभियान के तहत उन्होंने पांच टीबी क्षय रोग मरीजों को पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए निशुल्क किट प्रदान की मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का परीक्षण किया इस मौके पर डॉ. आशीष शर्मा, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार गर्ग, राजेन्द्र लोधी, रामकिशन लोधी, और दुष्यन्त, सहित कई गणमान्य लोग और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे ।



