
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : महावर दिवस के पावन पर्व श्री महावर वैश्य नवयुवक मंडल खैरथल द्वारा चतुर्थ रक्तदान शिविर महावर भवन में आयोजित किया गया
श्री महावर वैश्य नवयुवक मंडल खैरथल के अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद ने बताया गया कि महावर दिवस के उपलक्ष्य में आज 27 सितंबर 2026 वार रविवार को श्री महावर भवन में रक्तदान शिविर अलवर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। आज के शिविर का उद्घाटन संरक्षक महोदय सुरेश चंद , अशोक डाटा किशनलाल, हरिकृष्ण एवम समाज के भामाशाह पुरषोत्तम कपूरचंद ओमप्रकाश , रमेश चंद निक्कू ,राहुल , निरंजन लाल सागर, विजय नवयुवक मंडल के गौरव , देवेंद्र, नवीन , दिनेश , कपिल उमंग , मनीष , कमल मोनू कृष्ण , राहुल ,जितेंद्र , लोकेश दीपक , त्रिलोक एवम समस्त सदस्य और महासभा अध्यक्ष उमेश , वैश्य फेडरेशन युवा अध्यक्ष कृष्ण एवम समाज के सम्मानित बंधुगण , महावर महिला मंडल, वैश्य महिला मंडल द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में खैरथल नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति विक्रम चौधरी का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 213 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । कार्यक्रम की रूपरेखा एवम मंच संचालन दीनदयाल जी के द्वारा किया गया


