
हिमांशु मिश्रा उर्फ विक्की भरतौल – जनता के बीच बढ़ता जनाधार, पार्टी में मजबूत दावेदारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बिथरी चैनपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी यदि इस बार युवा चेहरों को मौका देती है तो हिमांशु मिश्रा उर्फ विक्की भरतौल का नाम सबसे आगे है।
पूर्व बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के सुपुत्र हिमांशु मिश्रा परंपरागत राजनीति के साथ-साथ आधुनिक जनसंपर्क में भी पारंगत हैं। क्षेत्र की समस्याओं – सड़क, पानी, बिजली हो या युवाओं के रोजगार का मुद्दा, हर मोर्चे पर वे जनता के बीच सक्रिय नजर आते हैं। मिलनसार छवि और सहज व्यवहार के कारण वे हर वर्ग में लोकप्रिय हैं।
क्षेत्र के युवा उन्हें ‘युवा हृदय सम्राट’ कहते हैं। सोशल मीडिया पर सक्रियता और जमीनी जनसंपर्क की हर तरफ चर्चा है। क्षेत्र में आम चर्चा है कि युवा को मौका मिला तो विक्की भरतौल बीजेपी के लिए जीत दिलाने वाले प्रत्याशी साबित हो सकते हैं।
राजनीतिक विरासत और युवा ऊर्जा का संगम
पिता की राजनीतिक विरासत, पार्टी में पकड़ और युवाओं का समर्थन तीनों उनके पक्ष में हैं। पार्टी के भीतर भी उनका नाम प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है। अब देखना होगा कि आलाकमान किसे मौका देता है और क्या बिथरी चैनपुर की सियासत में कोई युवा चेहरा नया अध्याय लिखता है।



