गोड्डा

कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ निकाला विरोध मार्च

राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन महासचिव के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया तथा पुतला दहन कर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया, मतदाता सूची में किए जा रहे बदलावों तथा निर्वाचन आयोग की संस्थागत कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया का स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय होना आवश्यक है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा लोकतंत्र का मूल आधार है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का बदलाव निर्धारित कानूनी प्रक्रिया एवं पारदर्शिता के साथ होना चाहिए, ताकि नागरिकों का निर्वाचन प्रक्रिया पर विश्वास बना रहे। दौरान सोशल मीडिया प्रभारी इफ्तेखार आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button