झुंझुनू
खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर सम्मान समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के राउमावि बनगोठड़ी में 70 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने 17 व 19 वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता व 19 वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, 61 किग्रा भार वर्ग कुश्ती में प्रथम स्थान तथा योगासन में एक गोल्ड व रजत पदक प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर विद्यालय प्राचार्या अनुजा जाखड़, उप प्राचार्या कर्ण सिंह पूनियां, तथा समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों व टीम कोच अनीता एवं टीम प्रभारियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद पूनियां भाजपा नेता, जोगेन्द्र मालोठिया पूर्व सरपंच, सूरत सिंह, उम्मेद सिंह, मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार, सुरेन्द्र, वीरेन्द्र, मीरसिंह, ओमवीर कोच एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जोगेन्द्र मालोठिया एवं विनोद पूनियां ने प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रैक सूट, सुनीता पत्नी सुरेन्द्र बांगड़वा ने 10 वॉलीबॉल, प्रीतम पूनियां ने 05 वॉलीबॉल मय नेट प्रदान किए। कार्यक्रम की व्यवस्था अखिलेश सिंह एवं मंच संचालन पूनम सोनी प्राध्यापक ने किया।



