हापुड़

एल.एन. पब्लिक स्कूल रोड पर जलभराव के दृष्टिगत डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

नाला निर्माण के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । डीएम श्रीमती कविता मीना द्वारा एल.एन. पब्लिक स्कूल रोड पर जलभराव की समस्या की शिकायत के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कविता मीणा ने जांच में देखा कि इस रोड पर स्थायी नाला न होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे स्कूली बच्चों एवं आमजन को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद डीएम कविता मीणा ने मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संजय मिश्रा एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल प्रभाव से जल निकासी हेतु पम्प सेट लगाए जाएं तथा इस रोड पर स्थायी नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि नाला निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप बनाया जाए ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। साथ ही सड़क की मरम्मत कर उसे चलने योग्य बनाया जाए। स्कूल मार्ग होने के कारण कार्य को प्राथमिकता पर जल्द पूर्ण किया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button