बरेली
सनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार के लिए निकाली प्रभात फेरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल द्वारा 7 से 10 अक्टूबर तक बी.आई. इंटर कॉलेज मैदान में सनातन संस्कृति सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें परम पूज्य सुधांशु महाराज प्रवचन देंगे।
सत्संग के प्रचार के लिए सोमवार को साहूकारा स्थित नूतन मिश्रा के निवास से प्रभात फेरी निकाली गई। कथा संयोजक संजय गर्ग, संदीप मेहरा और महिला प्रधान ममता गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। फेरी के दौरान विजय अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र शर्मा, राज कुमार चोपड़ा, वंदना अग्रवाल, रेनू वार्ष्णेय और रेनू मिश्रा ने भजनों से माहौल भक्तिमय बनाया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत हुआ। फेरी का समापन लक्ष्मी नारायण मंदिर, कटरा मानराय में हुआ, जहां मंदिर कमेटी के अनिल ग्रोवर, प्रेम हरि, गुलशन सेठी, इंद्र मोहन सरपाल, पं. प्रमोद शर्मा, महेंद्र पाठक और रमेश अनेजा ने स्वागत किया।
प्रभात फेरी में वेद अरोड़ा, आर.बी. सिंह, राकेश अरोड़ा, नरेंद्र नाथ खुराना, अभय भटनागर, राकेश अग्रवाल, राजेश कटिहा सहित अन्य का सहयोग रहा। मिशन के शुभम सिंह ने बताया कि मंगलवार 29 सितंबर को प्रभात फेरी सिंधु नगर मंदिर से सुबह 7 बजे शुरू होकर 8:30 बजे सीताराम मंदिर में संपन्न होगी।




