बेतुल

बैतूल भारतीय संस्कृति ज्ञान पाश्चात्य विचारधारा को छोड़ अपनी संस्कृति की ओर ले जाती है

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विकासखंड स्तरीय पुरस्कारों का वितरण वीवीएम के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.कृष्णा खासदेव, सेवानिवृत प्राचार्य जीबी पाटणकर, गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी हरबंस आहूजा एवं गायत्री परिवार तहसील समन्वयक सुरेश पांसे द्वारा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी शर्मा तथा वेद माता गायत्री के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल बडोरा द्वारा गुरु गीत एवं प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किए। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बैतूल तहसील के समन्वयक नीलेश्वर कालभोर ने बताया कि यह परीक्षा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में देश के 22 राज्यों तथा 11 भाषाओं में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और महान सनातन परम्पराओं से जोड़ना है। गायत्री परिवार के शशि जागरे ने बताया कि इस परीक्षा से विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से अवगत होने का एक अवसर प्रदान करती है। जीबी पाटनकर ने बताया कि गायत्री महामंत्र सर्वोत्तम मंत्र है, इस परीक्षा से विद्यार्थियों के सांस्कृतिक ज्ञान में वृद्धि होती है। डॉ.खासदेव ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव ने गायत्री महामंत्र को सभी जनों के लिए सरल बना दिया इसी तरह यह परीक्षा भी हमारे सांस्कृतिक धरोहर का सार है। हरबंस आहूजा ने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति के संबंध में ज्ञानवर्धन का एक अच्छा अवसर है। सुरेश पांसे ने कहा कि हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को छोडक़र पाश्चात्य संस्कृति की ओर जा रहे हैं जो अनुकरणीय नहीं है। इसके पश्चात बैतूल विकासखंड में सर्वाधिक संख्या में विद्यार्थियों को परीक्षा में सहभागी विद्यालय लिटिल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शाला स्तर के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कारों का वितरण किया गया। शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 3000 से अधिक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में अपनी सहभागिता दी। कक्षा 5 वीं से लेकर 12वीं तक प्रत्येक कक्षा के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि विगत तीन वर्षों से लिटिल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी सर्वाधिक संख्या में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भाग लेते हैं, इसके लिए शाला की शिक्षिका अरुणा पाटनकर के योगदान के लिए उन्हें परीक्षा शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलेश्वर कालभोर ने किया एवं आभार पीडी चिल्हाटे ने व्यक्त किया। गायत्री परिवार के कार्यकर्ता पीडी चिल्हाटे, डीडी बर्डे, युगल किशोर डिगरसे, देवेंद्र साहू, रोशन लाल पटैया, शिवचरण गढेकर, कुसुम ओमकार, गंगा बर्डे, शालू पांसे, हेमलता जागरे के सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button