बरेली

मानव सेवा क्लब ने डॉ. अनिल मिश्रा को दिया भगत सिंह सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन रोटरी भवन में किया गया।
समारोह में कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता डॉ. अनिल कुमार मिश्रा को भगत सिंह स्मृति सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति को अपने अंदर भगत सिंह को जिंदा रखना जरूरी है, तभी देश की रक्षा हो सकती है।
क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने कहा कि भगत सिंह ने मात्र 24 वर्ष की आयु में देश के लिए जो कार्य किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। विशिष्ट अतिथि रणजीत पांचाले ने कहा कि भगत सिंह जैसा बड़ा दार्शनिक और वीर योद्धा आज तक पैदा नहीं हुआ। विशिष्ट अतिथि डॉ. अवनीश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग की जानी चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मधु वर्मा द्वारा मां शारदे की वंदना से हुआ। क्लब का आह्वान गीत प्रकाश चंद्र सक्सेना ने प्रस्तुत किया। गोष्ठी का संचालन सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किया। आभार समाजसेवी प्रवीण गोयल ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुरेश बाबू मिश्रा, महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना, प्रदीप मदवार, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, मधु वर्मा, शकुन सक्सेना, रश्मि, मंजू लता, शिफालिका, पूजा सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, सत्येंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर, मुकेश कुमार, राजीव सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, रणधीर प्रसाद गौड़, रोहित राकेश आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button