साहेबगंज
FJCCI की बैठक में आकाश पांडेय ने उठाया,खासमहल कानून खत्म करने का मुद्दा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में प्रदेश अध्यक्ष तुलसी पटेल की अध्यक्षता में हुई।इसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष शामिल हुए।बैठक में संताल परगना प्रमंडल उपाध्यक्ष आकाश पांडेय ने खासमहल को वर्षों पुराना काला कानून बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग उठाई,उन्होंने फेडरेशन से हस्तक्षेप कर राज्य सरकार से वार्ता करने की अपील की।आकाश पांडेय ने कहा कि खासमहल कानून के कारण साहिबगंज समेत पूरे संताल परगना में औद्योगिक विकास नहीं हो पा रहा है,यह नए उद्योग स्थापित करने में बड़ी बाधा है।उन्होंने साहिबगंज जिले के पेट्रोल पंप डीलरों के बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठाया।आगे बताया की 2019 लोकसभा और 2024 विधानसभा चुनाव में सरकारी वाहन व जेनरेटर के लिए लिए गए डीजल-पेट्रोल का करीब 30 से 36 लाख रुपये अब तक बकाया है।इसके अलावा बरहेट के खुदरा खाद विक्रेताओं की समस्या रखते हुए कहा कि सरकार द्वारा यूरिया का दाम 266.50 रुपये तय है,लेकिन थोक विक्रेता 340-350 रुपये में दे रहे हैं,जिससे छोटे विक्रेताओं को परेशानी हो रही है।आगामी दुर्गा पूजा,दीपावली और छठ को देखते हुए उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की है,ताकि जाम से दुकानदार और ग्राहकों को राहत मिल सके।



