गांधी जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बापू वाटिका में दी श्रद्धांजलि
Governor and Chief Minister paid tribute at Bapu Vatika on Gandhi Jayanti.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में गांधी जयंती के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और जीवन दर्शन युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बापू के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। परिसर में बापू के प्रिय भजनों एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी हुई।



