गांधी-शास्त्री जयंती पर डीसी समेत अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
Officials, including the DC, paid tribute on Gandhi-Shastri Jayanti.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उपायुक्त ने अपने कार्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं मानवता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने आचरण एवं कार्यों में अपनाना है।



