रांची

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात

Chief Minister Hemant Soren visited Yogoda Satsanga Ashram and met Swamiji.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परमहंस योगानन्द पथ, बहु बाजार, चुटिया स्थित योगदा सत्संग समिति ऑफ इंडिया के योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने आश्रम में श्री श्री परमहंस योगानन्दजी के कक्ष का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने फोटो एवं पुस्तक गैलरी का भ्रमण कर वहां संरक्षित सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त की। गैलरी में परमहंस योगानन्दजी एवं उनके प्रमुख शिष्यों द्वारा रचित पुस्तकें, विभिन्न प्रकाशित संदर्भ, स्वामीजी से संबंधित जारी डाक टिकट, फोटोग्राफ तथा उनके द्वारा इस्तेमाल की गई वस्तुओं को संरक्षित रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थित लीची वेदी, स्मृति मंदिर और ध्यान मंदिर का भी परिभ्रमण किया। उन्होंने ध्यान के लिए बनाए गए उद्यान तथा आश्रम परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली। स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी ने मुख्यमंत्री को योगदा सत्संग आश्रम की हालिया गतिविधियों एवं विभिन्न सेवा कार्यों से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर की आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी ली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button