भरत पुर

नवनिर्वाचित पार्षद का वार्ड में पहुंचने किया स्वागत, अभिनन्दन

वार्ड के विकास को लेकर की चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर में नगरपालिका के वार्ड नम्बर 11 के नवनिर्वाचित पार्षद योगेश जाटव सीरका नंगला एवं पूर्व पार्षद मोहरसिंह जाटव का भुसावर के दीवली सड़क मार्ग स्थित कॉलोनी में पहुंचने पर स्वागत, अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां स्वागत सम्मान कार्यक्रम में समाज के आमजन के साथ विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं वार्ड नम्बर 07 में वार्डवासियों सहित जाटव समाज के जिला मंत्री तुलसीराम ठेकेदार एवं पूर्व पार्षद अमर सिंह जाटव ने माला, साफा पहनाकर स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। और वहीं नगर पालिका भुसावर के नवनिर्वाचित वार्ड नम्बर 11 के पार्षद योगेश जाटव से वार्ड के विकास के विषय को लेकर चर्चा की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button