बोकारो

आम आदमी पार्टी ने किया गांधी-शास्त्री को याद

गांधी के सत्याग्रह की आज सबसे अधिक जरूरत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी बोकारो जिला की ओर से स्थानीय सेक्टर पांच पुस्तकालय मैदान में संयुक्त रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दोनों महापुरुषों के प्रति सम्मान जताया।
कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।
वक्ताओं ने विशेष रूप से महात्मा गांधी की चर्चा करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया गांधी जी का सम्मान करती है। उनके सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग को अपनाना जा रहा है। कई वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार और उनकी डबल इंजन की सरकारें आज के दिन शांतिपूर्ण सत्याग्रह की आवाज को कुचल रही है। चुनाव आयोग, न्यायपालिका और कार्यपालिका जन-विरोधी हो गयी हैं। ऐसे मे देश के तमाम शांतिप्रिय लोगों को न्याय, मानवाधिकार, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए एकजुट होना होगा।
कार्यक्रम में आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, जोनल प्रभारी विधान चंद्र राय, जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा, जिला सचिव बैजनाथ गोराई, प्रवक्ता मिथिलेश गिरि, संजय कुमार, सतीश गुप्ता आदि ने विचार रखे। मौके पर केएपी वर्मा, संतोष कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा, मनौवर अंसारी, संजय रजक, एस के झा, विनेश्वर कुमार, सुमन सिंह मिट्ठू सहित अन्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button