शामली
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में सैनिक बंधु बैठक हुई। डीएम ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व, सिंचाई, पंचायती राज व शस्त्र अनुभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र आए। इस दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया तथा द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाओं को सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।