बाराबंकी

गुरेला में 10 दिनों से रास्ते में पड़े विद्युत पोल व ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने उपकेन्द्र मसौली पर दिया धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी मसौली। फीडर बांसा के अंतर्गत ग्राम गुरेला में पिछले करीब 10 दिनों से विद्युत पोल एवं ट्रांसफॉर्मर रास्ते में पड़े होने के बावजूद उन्हें मौके पर स्थापित नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। विद्युत व्यवस्था सुचारु न होने के विरोध में ग्रामीणों ने आज उपकेन्द्र मसौली पर धरना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित लाइनमैन सत्येंद्र वर्मा द्वारा कथित रूप से पैसे लेकर विद्युत संबंधी कार्य कराए जाते हैं और कई बार उनके स्थान पर दूसरे व्यक्ति को कार्य के लिए भेजा जाता है। ग्रामीणों ने इस मामले में विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम गुरेला में उक्त कार्य के लिए अभी तक कोई लाइनमैन मौके पर नहीं पहुंचा है। इसके बावजूद 1912 पर दर्ज शिकायतों को समस्या का समाधान किए बिना ही बंद किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।
धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती तथा ग्राम गुरेला में पड़े विद्युत पोल और ट्रांसफॉर्मर को तत्काल स्थापित कर विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने, जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा ग्राम गुरेला की विद्युत समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button