ललितपुर

खेत से थ्रेसर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

जाखलौन पुलिस ने चोरी का हरा-पीला थ्रेसर और वारदात में प्रयुक्त जॉन डियर ट्रैक्टर किया बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

ललितपुर। थाना जाखलौन पुलिस ने खेत से थ्रेसर चोरी किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया विनय कंपनी का हरे-पीले रंग का थ्रेसर तथा चोरी की वारदात में प्रयुक्त जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह एवं सीओ सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जाखलौन पुलिस को ग्राम ऐरा बारौद निवासी नरेन्द्र राजपूत पुत्र जानकी प्रसाद ने 1 अक्टूबर 2026 को सूचना दी थी कि उसके खेत से थ्रेसर चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु.अ.सं. 196/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया। मामले में गठित पुलिस टीमों ने जांच करते हुए वांछित आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए म.प्र. जिला सागर के थाना बांदरी अंतर्गत ग्राम बीजरी निवासी अनूप पुत्र हरप्रसाद, थाना जाखलौन के ग्राम ऐरा बारौद निवासी भागीरथ पुत्र हरीराम कुशवाहा तथा दयाराम पुत्र कमल सिंह लोधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक थ्रेसर बरामद किया है, जो विनय कंपनी का हरे-पीले रंग का बताया गया है। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त जॉन डियर ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी दयाराम का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध थाना जाखलौन में वर्ष 2012 में मु.अ.सं. 573/2012, धारा 323, 504, 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज रहा है। इसके अलावा वर्तमान मामले मु.अ.सं. 196/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में भी वह आरोपी है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी 1 अक्टूबर 2026 को की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राम प्रकाश, थाना जाखलौन मय पुलिस टीम शामिल रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button