शामली
शिशु मंदिर में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस दौरान दुर्गेश दत्त शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा और अजय कुमार गर्ग मौजूद रहे।