अवैध फैक्ट्री से सरकारी यूरिया के 184 कट्टे हुए बरामद
कृषि विभाग ने खेत के बीच चल रही अवैध फैक्ट्री पकड़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी की टीम ने खेतों के बीच चल रही एक अवैध फैक्ट्री पकड़ी है जिसमें सरकारी अनुदानित यूरिया का गलत इस्तेमाल मौके पर पकड़ा गया है। फैक्ट्री में मौके से तीन युवकों को यूरिया पीसते हुए गिरफ्तार भी किया गया है । आरोप है कि सरकारी यूरिया को पीसकर पशु
आहार में मिलाया जा रहा था। कृषि विभाग की इस कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने खेतों के बीच चल रही एक अवैध फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही करते हुए मौके से सरकारी यूरिया के 184 कट्टे बरामद किए हैं । जांच में पता चला कि सरकारी यूरिया को मशीनों से पीसकर मुर्गी दाने में मिलाया जा रहा था। कृषि विभाग अब यह जांच कर रहा है कि सरकारी यूरिया की कहां से खरीद हुई और फैक्ट्री तक यह कैसे पहुंचा है । हालांकि वहीं अवैध फैक्ट्री का संचालन करने में कामिल नाम के व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है जबकि मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है । कृषि विभाग की तहरीर पर हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
लजिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि ,बरामद यूरिया के दो नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, प्रथम दृष्टया यूरिया का इस्तेमाल पशु आहार मेंकिए जाने की बात सामने आई है। मौके से प्राप्त नमूनों की जांच रिपोर्ट के बाद मामले में तस्वीर और साफ होगी, फैक्ट्री को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है और कृषि विभाग की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा कर रही है।विभाग यह भी जांच कर रहा है कि सरकारी अनुदानित यूरिया की सप्लाई चेन में कहीं नियमों की अनदेखी, तो नहीं हुई और इस काम को करने में और कितने लोग शामिल हैं।




