हापुड़

ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता मिशन एवं दांडी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ । नई शिवपुरी स्थित टयूलिप इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता मिशन एवं दांडी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करना था।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दांडी यात्रा रही। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं उनके साथ दांडी मार्च में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण कर इस ऐतिहासिक यात्रा को जीवंत रूप दिया। विद्यालय परिसर से दांडी यात्रा का शुभारंभ किया गया। हाथों में तिरंगा, देशभक्ति के संदेशों वाली तख्तियाँ और बैनर लिए विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।

विद्यालय से शुरू हुई यह यात्रा शहर की विभिन्न गलियों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते भर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित किया और महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वदेशी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया। विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय”, “जय हिंद” जैसे नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो उठा।

दांडी यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने वर्ष 1930 में महात्मा गांधी द्वारा किए गए ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह की याद को जीवंत किया। यह यात्रा केवल एक ऐतिहासिक घटना की प्रस्तुति नहीं थी, बल्कि विद्यार्थियों द्वारा एकता, सत्य, अहिंसा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों ने स्वच्छता मिशन के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” और “स्वच्छता अपनाएँ, देश को सुंदर बनाएँ” जैसे संदेश दिए।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्राचार्या नीलम धीर के उदबोधन और राष्ट्रप्रेम और उत्साह से भरे “वंदे मातरम्” एवं “जय हिंद” के नारों के साथ हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button