बरेली

स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम मूर्ति के 38वें स्मृति दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, छात्रवृत्ति वितरण

तीन विभूतियों को राम मूर्ति प्रतिभा अलंकरण

प्रो. राजेंद्र प्रसाद, प्रो. जयंत खोत और इंजीनियर प्रीति अरोरा को किया गया सम्मानित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट परिवार के प्रेरणा स्रोत स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री स्व. श्रीराम मूर्ति का 38वां स्मृति दिवस 2 अक्टूबर 2026 को मनाया गया। ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति ने तीन विभूतियों को राम मूर्ति प्रतिभा अलंकरण से सम्मानित किया। मेडिकल एजुकेशन इरा यूनिवर्सिटी लखनऊ के डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) जयंत खोत और टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव एंड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लीडर बेंगलुरु की इंजीनियर प्रीति अरोरा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर ट्रस्ट के शैक्षिक संस्थानों में अध्ययनरत 732 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 20 हजार से लेकर 2 लाख तक की 3.5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई। अतिथियों ने एसआरएमएस ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित नाट्य संग्रह ‘धर्म नीति नियति‘ और ‘दर्पण के उस पार’ का विमोचन भी किया।
ट्रस्ट के सभी महाविद्यालयों सीईटी, सीईटीआर, आईएमएस और रिद्धिमा में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण किया गया। शतिक प्रेक्षागृह में श्रद्धांजलि समारोह में देव मूर्ति ने कहा कि 1990 में ट्रस्ट की स्थापना के समय 21 हजार की छात्रवृत्ति से शुरू हुई राशि आज 3.5 करोड़ पहुंच गई है।
सम्मान के बाद प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस वर्ष पद्मश्री मिलने के बाद यह अलंकरण प्रदेश की पद्मश्री मिलने जैसा है। प्रो. जयंत खोत ने विद्यार्थियों को लगन और परिश्रम का मंत्र दिया। वर्ष 2000 की एलुमनाई प्रीति अरोरा ने कहा कि 2000 में जब वह वॉलंटियर थीं तब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अलंकरण मिला था, 25 वर्ष बाद खुद को यह सम्मान मिलना भावुक कर रहा है।
वाद-विवाद विजेता सम्मानित – 37वीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में चल वैजयंती द गुरू स्कूल और वरिष्ठ वर्ग में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि को मिली। कनिष्ठ वर्ग विषय ‘आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस युवा रचनात्मकता को खतरा’ में पक्ष में जीआरएम नैनीताल रोड की गौरी भाटिया प्रथम, द गुरू स्कूल की अक्षिता पांडेय द्वितीय, जीआरएम डोहरा रोड की अनन्या सक्सेना तृतीय रहीं। विपक्ष में द गुरू स्कूल की कृतिका गंगवार प्रथम, हार्टमैन की निहारिका शर्मा द्वितीय, जीआरएम डोहरा रोड की जाह्नवी गंगवार तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग विषय ‘साइबर युद्ध: भविष्य के संघर्षों का नया हथियार’ में पक्ष में रुहेलखंड विवि के अभय सिंह प्रथम और विपक्ष में साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय की वैष्णवी अग्रवाल प्रथम रहीं। रक्तदान और 30 लाख की मदद – गांधी जयंती और स्मृति दिवस पर दो दिवसीय रक्तदान कैंप में 120 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। 1 अक्टूबर को ब्लड बैंक में डायरेक्टर आदित्य मूर्ति सहित 90 लोगों ने और 2 अक्टूबर को सीईटी में 30 लोगों ने रक्तदान किया। समारोह में वार्ड ब्वाय स्व. अवधेश कुमार की पत्नी को 30 लाख की राशि का प्रतीक चेक चेयरमैन देव मूर्ति और पीएनबी के सर्किल हेड रणजीत कुमार चौबे ने प्रदान किया। अवधेश का निधन 12 मई को हुआ था। सैलरी अकाउंट स्कीम के तहत यह राशि 30 सितंबर को खाते में ट्रांसफर हुई।
समारोह में विधायक शहजिल इस्लाम, ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, दिनेश दद्दा, गुरू मेहरोत्रा, बरेली कॉलेज प्राचार्य डॉ. ओपी राय, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. एमबी कलहंस, डॉ. अनुराग मोहन, ट्रस्टी आशा मूर्ति, उषा गुप्ता, ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, इंजी. सुभाष मेहरा, प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला, प्रिंसिपल प्रो. प्रभाकर गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. जसप्रीत कौर, डीन डॉ. शैलेश सक्सेना, डीन डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. सौरभ गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर विवेक यादव, डॉ. रीता शर्मा, पीएनबी के मोइन अख्तर, अंकित भारद्वाज सहित सभी प्राचार्य मौजूद रहे। संचालन डॉ. अनुज कुमार ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button