बरेली
विश्व जागृति मिशन ने मनाया वृद्धजन सम्मान दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल ने 2 अक्टूबर को श्रद्धा पर्व के रूप में वृद्धजन सम्मान दिवस मनाया।
मिशन प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल ने 8 वरिष्ठ नागरिकों – वेद अरोड़ा, कृष्णा अरोड़ा, राम बाबू अग्रवाल, नीरज माथुर, जगदीश भाटिया, इंदु गोयल, प्रभा अग्रवाल और मुन्नी माहौर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। महामंत्री पवन अरोड़ा, संजय गर्ग, महेंद्र गंगवार और विजय अग्रवाल ने आरती उतारकर स्वागत किया।
खंडेलवाल ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका सम्मान भारतीय संस्कृति का हिस्सा है।
इस दौरान परम पूज्य सुधांशु जी महाराज के 7 से 10 अक्टूबर के कार्यक्रम के लिए जीआरएम स्कूल के हनुमान मंदिर से त्रिवटी नाथ संस्कृत महाविद्यालय तक प्रभात फेरी भी निकाली गई।




