डब्ल्यूबीपीडीसीएल और बीजीआर कोल कंपनी ने चलाया संयुक्त स्वच्छता अभियान
WBPDCL and BGR Coal Company conducted a joint cleanliness drive.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) के जनरल मैनेजर रामाशीष चटर्जी के नेतृत्व में कम्पानी के कर्मियों एवं बीजीआर कोल कम्पानी के कर्मियों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान कार्यालय परिसर, खदान क्षेत्र तथा आसपास के स्थानों में व्यापक साफ-सफाई की गई। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर डब्ल्यूबीपीडीसीएल के जनरल मैनेजर रामाशीष चटर्जी ने कहा कि प्राप्त निर्देशों के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए कम्पानी के कार्यलय परिसर, खदानों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में डब्ल्यूबीपीडीसीएल के कार्यालय परिसर और खदान क्षेत्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखना है। डब्ल्यूबीपीडीसीएल एवं बीजीआर कोल कम्पानी के कर्मियों की संयुक्त भागीदारी से आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में कर्मियों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जमा कचरे तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर साफ-सफाई की गई। जनरल मैनेजर रामाशीष चटर्जी ने कहा कि स्वच्छता अभियान 2026 को सफल बनाने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान जारी रखे जायेंगे। उन्होंने कहा कि नियमित स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।


