बरेली
सपा में संगठन विस्तार: रविंद्र प्रताप सिंह और हैदर अली फिर बने जिला उपाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की संस्तुति से जिला कार्यकारिणी में 12 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।
जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि रविंद्र प्रताप सिंह और हैदर अली को दोबारा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भूदेव शर्मा, परवेज यार खां, परवीन गोयल, भूपेंद्र सिंह, रामसेवक विश्वकर्मा, मुकेश मिश्रा, द्रोण कश्यप, ओमपाल यादव और नरेश पटेल को जिला सचिव तथा युवजन सभा के प्रदेश सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह को नामित किया गया है।
मनोनयन पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सुरेंद्र सोनकर, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, प्रमोद यादव एडवोकेट, योगेश यादव, जिला महासचिव राजकुमार पाल, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव सहित अन्य नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।




