बरेली

फतेहगंज में बसीट नाला उफनाया, लोधी नगर में जलभराव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। बसीट नाले का पानी बढ़ने से लोधी नगर वार्ड-12, नई बस्ती और माली मोहल्ले में जलभराव हो गया। स्कूल मार्ग बंद होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित है।
सभासद महेंद्र पाल शर्मा की सूचना पर एसडीएम निधि शुक्ला, ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर और लेखपाल आदित्य गंगवार ने मौके का निरीक्षण किया, खाद्य सामग्री बांटी और तीन परिवारों को रैन बसेरे में शिफ्ट किया। एसडीएम ने जल निकासी का आश्वासन दिया। वहीं लोधी नगर वासियों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले का निरीक्षण नहीं हुआ। जल्द निकासी की मांग की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button