बरेली

शिक्षक MLC चुनाव: डॉ. राजेंद्र गंगवार ने लाव-लश्कर के साथ भरा पर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सोम शिक्षक महासभा के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार ने शनिवार को दो सेट में नामांकन दाखिल किया। इससे पहले पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज ने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय पर समर्थकों की बैठक में सभी ने एकजुट समर्थन का संकल्प लिया। इसके बाद बिशप मंडल इंटर कॉलेज से सैकड़ों शिक्षकों के साथ पैदल चलकर प्रत्याशी ने आयुक्त कार्यालय में पर्चा भरा।
डॉ. गंगवार पूर्व में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट में जिला अध्यक्ष, मंत्री व मंडलीय मंत्री के रूप में 15 वर्ष तक आंदोलनों का नेतृत्व कर चुके हैं, वर्तमान में सोम शिक्षक महासभा के प्रांतीय संरक्षक हैं।
इस दौरान डॉ. छोटे लाल, मंडलीय अध्यक्ष अमर सिंह, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, राम सरन, राजेश कनौजिया, मेघ सिंह सागर, महेंद्र पाल, रमेश चंद्र शर्मा, जगदीश शरण सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button