हापुड़

नाराज़ पत्नी के मायके जाने को लेकर पति जिओ के 80 फुट टावर पर चढ़ा

युवक को टावर से उतारने में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – पति पत्नी के बीच झगड़ा होने से  नाराज़ होकर पत्नी के मायके जाने को लेकर पति जिओ के 80 फुट टावर पर चढ़ गया । पत्नी को मायके से बुलाने की ज़िद्द को लेकर युवक फैज जिओ कंपनी के 80 फुट टावर के टॉप पर चढ़ गया और पत्नी को मायके से बुलाने की ज़िद्द करते हुए टावर पर खड़ा हो गया और टावर से उतरने को मना कर दिया ।
हालांकि वहीं गढ़ कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी  लोग युवक को उतारने का प्रयास करने लगे ।

जानकारी के अनुसार , जनपद मेरठ के गांव शाहजहांपुर निवासी युवक फैज और उसकी पत्नी  में झगड़ा हो गया था जिससे नाराज होकर फैज की पत्नी अपने मायके जनपद अमरोहा चली गई । इस बात से आहत होते हुए फैज गांव लोदीपुर स्थित जिओ के 80 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और टावर के टॉप पर खड़ा होकर अपनी पत्नी को बुलाने की ज़िद्द करने लगा । मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों की भीड़ लग गई और सभी ने युवक को समझाते हुए उतरने के लिए कहा लेकिन फैज टावर से नहीं उतरा । इसके बाद किसी ने फैज की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया में वायरल कर दी । वायरल वीडियो से मामला संज्ञान में आते ही गढ़ कोतवाली पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए । काफी समझाने के बाद फैज को टावर से उतारा गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button