रांची
तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
Chief Minister Hemant Soren attended Trisha Singh's 'Dwadasha' ceremony.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन एवं विधायक निशात आलम ने स्मार्ट सिटी स्थित आवास पहुंचकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंत्री, विधायक एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।



