साहेबगंज
गौरचन्द्र बागती हत्याकांड का खुलासा,चचेरे भाई ने रंजिश में की थी हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में गौरचन्द्र बागती हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया, आपसी रंजिश में चचेरे भाई ने ही हत्या की थी।राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रविवार सुबह करीब 4:45 बजे मोहनपुर चौक के पास एनएच-33 पर एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या की सूचना मिली थी।एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मृतक के चचेरे भाई बहादुर बागती पिता स्व. सुफल बागती,निवासी मोहनपुर को पकड़ा,आगे पूछताछ में अभियुक्त ने रंजिश में हत्या की बात स्वीकार की,घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू और चप्पल बरामद किया गया है।वही राधानगर थाना में कांड संख्या 353/26 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया,आगे अनुसंधान जारी है।वही छापेमारी दल में राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,गंगा नदी थाना प्रभारी अरुण सिंह और राधानगर थाना के पुअनि संग्राम सोय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।



