बोकारो

वोट चोरी का आरोप लगा कर आप का विरोध-प्रदर्शन ।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश और बोकारो जिला इकाई के द्वारा सोमवार को महात्मा गांधी चौक पर वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया गया है। इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, जोनल प्रभारी विधान चंद्र राय और जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार राकेश ने कहा कि चुनाव आयोग ने एसआईआर के नाम पर देश के साढ़े तेरह करोड़ लोगों के नाम काट दिये हैं। डाटा को केंद्रीकृत कर ईआरओ सहित अन्य के अधिकार छीन लिए। कई तरह की गड़बड़ियों की गयी और सर्वोच्च न्यायालय ने साथ दिया। चोरी पकड़े जाने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
जोनल प्रभारी विधान चंद्र राय ने कहा कि भाजपा की मिलीभगत से चुनाव आयोग ने देश भर में वोट चोरी कर मनमाने ढंग से मतदाताओं के नाम काट दिये गये हैं। वोट चोरी के खिलाफ देश के तमाम शांतिप्रिय लोग तब-तक आंदोलन करेंगे, जब-तक इस्तीफा नहीं होगा।
जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं होगा, उनका जेल जाना भी तय है।
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता मिथिलेश गिरि, मनौवर अंसारी, एस के झा, अशोक कुमार, सतीश गुप्ता, सुमन सिंह मिट्ठू, भगवान सिंह कुशवाहा, धर्म पाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button