भरत पुर

किशोरी मेले में बालिकाओं ने दिखाया हुनर

छात्राओं ने स्टाल से दिखाई प्रतिभा

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भता का दिया सन्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर के पीएम श्रीश्री जगन्नाथ पहाडिया राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में आज 6 अक्टूबर मंगलवार को किशोरी सशक्तिकरण मेले का आयोजन किया गया। जहां छात्राओं ने उत्साह के साथ किशोरी मेले में भाग लिया। वहीं मेले में छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियो और आकर्षक स्टाल के माध्यम से अपनी प्रतिभा, हुनर और सृजनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। वही पीएम श्री जगन्नाथ पहाड़िया उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुए किशोरी सशक्तिकरण मेला कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ प्रधानाचार्य धर्म सिंह मीना की अध्यक्षता और व्याख्याता आशा शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। वहीं प्रभारी कपिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों में छात्रों की पढ़ाई के साथ रचनात्मक एवं व्यवहारिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से किशोरी सशक्तिकरण मेले का आयोजन किया गया। वही किशोरी मेले के कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य कालीचरण, गीता कुमारी, रेनू शर्मा, मुकेश चंद, और अंजू के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button