कैराना

 सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर में खुरगान रोड पर पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने कथित वोट चोरी का आरोप लगाया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ समेत अन्य नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने करीब 500 मीटर तक पदयात्रा की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को बनाए रखना जरूरी है। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान, जिला उपाध्यक्ष शमशीर खान, जिला कोषाध्यक्ष इब्राहिम सिद्दीकी, जिला सचिव कारी जुल्फान, हारून अंसारी, रिजवान आलम, साबिर चौधरी, अलीम आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button