
कबड्डी प्रतियोगिता में 40 टीमो ने लिया भाग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर उपखण्ड मुख्यालय श्रेत्र के ग्राम महतौली में 03 अक्टूबर से 06 अक्टूबर 2026 तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मैच के रैफरी गोविन्द सिंह धाकड़, शारीरिक शिक्षक दीपक सलैमपुर की मुख्य भूमिका एवं निर्णायक के रुप में विष्णु चौधरी नंगला हरसुख के निर्देशन में किया गया। जहां कबड्डी प्रतियोगिता में 40 टीमो ने जोर अजमाइश करते हुए हिस्सा लिया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता का समापन 06 अक्टूबर को रात 10 बजे सम्पन्न हुआ। जिसमें महतौली की टीम को हराकर जघीना की टीम विजेता बनी। कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता महतौली, चितौकरी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तो महुआ रामगढ़ की कबड्डी टीम ने चौथा स्थान हासिल किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला जघींना और महतौली की टीमो के मध्य खेला गया। और काफी रोमांच पूर्ण रहा, जहां एक समय मुकाबला टाई हो गया। वहीं इसके बाद दोनों टीम जघीना एवं महतौली के बीच 05 – 05 रेड कराई। अन्तिम रेड तक कबड्डी मुकाबला काफी कांटे का रहा, जिसमें जघीना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्तिम रेड में मुकाबला अपने नाम कर लिया और कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता बनी। इस कबड्डी के आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों के अलावा ग्रामीणो में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं में खेल की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।



