बरेली

संतोष गंगवार का चाणक्य दांव, बेटी श्रुति का राज्यसभा जाना तय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। भाजपा की राज्यसभा सूची में झारखंड के राज्यपाल और आठ बार सांसद रहे संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार का नाम आठवें प्रत्याशी के रूप में आने से सियासी हलचल तेज हो गई।
भाजपा के इस दांव के बाद सपा तीसरा प्रत्याशी नहीं उतार पाई, जिससे सभी 11 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद कई लोगों ने संतोष गंगवार का सियासी अंत मान लिया था। लेकिन राज्यपाल बनने के बाद काफिले और बेटे के विवाह समारोहों में ताकत दिखाकर उन्होंने साबित किया कि बरेली मंडल में उनकी पकड़ बरकरार है।
प्रमुख बातें:
श्रुति अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक बरेली की चेयरपर्सन हैं और बहेड़ी-नवाबगंज-भोजीपुरा में सक्रिय रही हैं।
25 दिसंबर 1977 को जन्मी श्रुति ने IIT रुड़की और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई की है, इंफोसिस में काम किया और 2012 में एडटेक स्टार्टअप शुरू किया।
भारत सेवा ट्रस्ट से हजारों मोतियाबिंद ऑपरेशन करा चुकी हैं।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक श्रुति की एंट्री से कुर्मी बहुल बेल्ट में भाजपा को मजबूती मिलेगी और उन्हें मंत्रिमंडल में भी जगह मिल सकती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button