साहेबगंज

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

बच्चों के बीच पौष्टिक आहार व पाठ्य सामग्री का वितरण, सेविका-सहायिका सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत सोमवार को साहिबगंज ग्रामीण मंडल के गंगा प्रसाद पश्चिम मध्य पंचायत के जयंतीग्राम भाग-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल ने की।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव एवं जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव उपस्थित रहे।इस दौरान सेविका सरस्वती देवी एवं सहायिका अनीता देवी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बच्चों के बीच पौष्टिक आहार,फल,केला, बिस्कुट,मिठाई,कॉपी,पेंसिल एवं अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बजरंगी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा देश के विकास के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच पर प्रकाश डाला।उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य,पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया।उपस्थित लोगों को बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने,पौष्टिक आहार देने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।इस दौरान स्थानीय लोगों ने पेयजल की समस्या से भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव को अवगत कराया।ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बजरंगी प्रसाद यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारी से फोन पर बातचीत कर जल्द पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के पोषण,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद वर्गों तक सेवा कार्य पहुंचाने का संदेश दिया गया।वही कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी,मंत्री किरण देवी,बूथ अध्यक्ष राजेश रविदास, शिवनारायण मंडल,कृष्णा शर्मा,ललन सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button