कैराना

हमला कर गला दबाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। एक व्यक्ति ने दो भाइयों पर घर में घुसकर मारपीट करने और गला दबाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव भूरा निवासी रमेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सौरभ और उसका भाई रोबिन लाठी-डंडे लेकर घर में आ घुसे, जिन्होंने गाली—गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button