कैराना

युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। युवक की मौत के मामले में कार चालक के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गांव मामौर निवासी जाकिर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 17 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने भाई नाजिम और मामा के पुत्र शहजाद के साथ कार से शामली जा रहा था। तभी भास्कर स्कूल के निकट उनकी कार में खराबी आ गई। उसने कार को सड़क किनारे कच्चे स्थान पर खड़ा कर दिया और बोनट खोलकर उसे ठीक करने लगा। इस दौरान नाजिम कार की डिक्की के पास खड़ा था। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने नाजिम को टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि चालक तरसपाल निवासी गांव जगनपुर ने उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई भी की। उधर, घायल नाजिम को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button