खैरथल

खैरथल में ‘अग्र-आगाज 2026’ मेले का भव्य आयोजन

जिले भर से जुटे अग्रवाल बंधु

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल-तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन के 5150वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय श्री अग्रसेन मेला ‘अग्र-आगाज 2026’ (पहली शुरुआत—सबके साथ) खैरथल की अग्रवाल धर्मशाला में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवगठित जिला संस्थान के इस प्रथम वृहद आयोजन में खैरथल सहित जिले भर की सभी आठ इकाइयों से बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजित मेले में खान-पान की विविध स्टॉल्स, बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस, झूले, खेल-कूद, लाइव जादूगर शो, लाइव क्विज और लकी ड्रॉ जैसी मनोरंजक गतिविधियां मुख्य आकर्षण रहीं। महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और मेले का आनंद उठाया।
जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गुप्ता एवं महामंत्री प्रमोद सिंघानिया ने बताया कि अलवर से अलग होकर खैरथल-तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान के विधिवत पंजीकरण के बाद यह पहला संयुक्त जिला स्तरीय आयोजन था। इसमें खैरथल, किशनगढ़ बास, तिजारा, भिवाड़ी, टपूकड़ा, कोटकासिम, पुर एवं हरसौली इकाइयों के अग्र बंधुओं ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई।
इस कार्यक्रम की शुरूआत अग्रसेन चौक पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता और मुख्य संरक्षक अशोक सिंघानिया ने महाराजा अग्रसेन का माल्यार्पण कर की। इसके पश्चात जिले की इकाइयों से आए अध्यक्षों और जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया और बाहर से आए सभी सदस्यों को सम्मानित किया और जिले की इकाइयों अध्यक्षों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुवात की।
अग्रसेन मेले में जिले की आठों इकाइयों के सदस्यों और अग्र बंधुओं ने शिरकत की जिनमें एडवोकेट भानु, अभिषेक गोयल, सुभाष गोयल, दिनेश गोयल, कीर्तन गोयल, लालचंद गोयल, सुरेश गोयल, रवि गोयल, विजय पाटनवाले, शिवओम पाटन वाले, ओमप्रकाश गोयल पाटनवाले, ओमप्रकाश मंगल, दामोदर प्रशाद, पूरण गर्ग, नरेश गर्ग,  रामावतार रड़वा वाले, पार्षद पति नरेंद्र मित्तल, पार्षद चारु मित्तल, नरेंद्र बंसल, मोहन बंसल, सत्यप्रकाश गुप्ता, दीपक मित्तल, नवीन मित्तल, विजय मित्तल, घनश्याम गोयल,  मोहित गोयल मातोर वाले, तेजराम गोयल, सत्यनारायण गोयल, कमलनयन डब्बू गर्ग, मोहित गोयल, निर्मल रदवावले, अशोक ततारपुर वाले, महिला मंडल से शालिनी मित्तल, नेहा मंगल, गुड्डन गोयल, सारिका गर्ग, आदि शामिल रहे।
संस्थान के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आगंतुकों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले भर के अग्र बंधुओं को एक मंच पर लाकर आपसी तालमेल और सामाजिक सौहार्द को प्रगाढ़ करना था। भविष्य में भी जिला संस्थान द्वारा समाजोत्थान और जनकल्याण से जुड़े अनेक सामाजिक व सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button