बरेली

पर्वतीय समाज की रामलीला का हुआ भूमि पूजन

रामलीला का हुआ विधिवत शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पर्वतीय समाज रामलीला का भूमि पूजन कुर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर रामलीला स्थल पर विधिपूर्वक किया गया। आचार्य हरीश चंद्र डालाकोटी ने हवन पूजन संपन्न कराया।
जजमान देवेंद्र सिंह दियोलिया ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही आज से प्रभु श्री राम की रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो गया है। महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि रामलीला की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
रामलीला मंचन 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 8 बजे से किया जाएगा। दशहरा मेला 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा।
इस अवसर पर कुंवर सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट मदन सिंह बिष्ट पूर्व सभासद, पूरन दानू, उमेश बिनवाल, मदन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह मेहता, जगदीश बिष्ट, गोधन सिंह, चंद्र प्रकाश जोशी, कैप्टन मोहन सिंह, कैप्टन शेर सिंह, दीवानी चंद, पूरन जोशी, जीत सिंह बोरा, पुष्कर सिंह बोरा, दीपक जोशी, सुंदर सिंह मेहरा, गोपाल सिंह राणा, विनोद पांडेय, पवन भट्ट, संजय नेगी, कुणाल दियोलिया, बालम सिंह मेहरा, जीवन डालाकोटी, विजय पांडे, प्रकाश जोशी, विनोद तिवारी, सोमा परिहार, चंद्रा दियोलिया, बरखा तिवारी, नंदनी अधिकारी, भावना राणा आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button