बरेली

श्री श्री 1008 श्री महाराजा अग्रसेन जी की 5151 वीं जयंती पर महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में हवन-पूजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में श्री श्री 1008 श्री महाराजा अग्रसेन जी की 5151 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में पूजा-पाठ एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति बरेली के संरक्षक सदस्य एवं कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, संजीव औतार अग्रवाल, सुशील कुमार मित्तल, डॉ. नुपुर गोयल, प्रदीप अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल, अविनाशी लाल अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, केपी गोयल, दिनेश अग्रवाल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने यज्ञ में आहुति देकर महाविद्यालय की उन्नति और विश्व शांति की कामना की। प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल ने प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया। संयुक्त राज्य अमेरिका से आईं रितु गर्ग ने भी यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चीफ प्रॉक्टर डॉ. विपुल मेहरोत्रा, डॉ. रेशू जौहरी, डॉ. सुमित अग्रवाल, अजीत सिंह, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, संचित कक्कड़, मयंक शर्मा, शोभित अग्रवाल, संजीव कुमार सक्सेना, प्रथमेश कुमार, डॉ. आकाश गंगवार सहित अन्य का योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button