अयोध्याराष्ट्रीय

चंपत राय प्रकरण में नहीं हो सकी सुनवाई, अब 16 को होगी सुनवाई

अयोध्या । अयोध्या में चढ़ावा चोरी के मामले में थाना रामजन्मभूमि पुलिस की ओर से अदालत में आख्या दाखिल नहीं की गई। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने सुनवाई के लिए 16 अक्तूबर की तारीख नियत की है।
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय समेत अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर दायर अर्जी पर सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। थाना रामजन्मभूमि पुलिस की ओर से अदालत में आख्या दाखिल नहीं की गई। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने सुनवाई के लिए 16 अक्तूबर की तारीख नियत की है।
अधिवक्ता संघ के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल की ओर से सीजेएम अदालत में अर्जी देकर राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राव, कृष्ण मोहन समेत कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।
सोमवार को सुनवाई के दौरान पुलिस की आख्या उपलब्ध नहीं होने के कारण मामले में आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। अब अदालत में 16 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button