मथुरा

छेड़छाड़ कर एआई से बनी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत कंपनी से काम कर घर लौट रही एक युवती के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करने और विरोध पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा तैयार अश्लील तस्वीरें रिश्तेदारों में वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के समय राहगीरों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना मगोर्रा पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना मगोर्रा के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री एक कंपनी में कार्यरत है और प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक नौकरी करती है। तहरीर के अनुसार 25 सितंबर की शाम करीब 6:35 बजे जब युवती ऑटो से घर लौट रही थी, तभी केएन इंटरनेशनल स्कूल कोसीखुर्द के सामने दो गाड़ियों में सवार होकर आए सुनील, राकेश, राहुल और 2-3 अज्ञात युवकों ने ऑटो को रुकवा लिया। आरोपियों ने युवती को सड़क पर पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button