
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम हरियाना निवासी पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश जाटव के पुत्र विकास गौतम का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर विकास गौतम को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर राष्ट्र सेवी संगठन के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि विकास गौतम ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि क्षेत्र और जनपद का नाम भी रोशन किया है। विकास की सफलता युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
इस दौरान विकास गौतम के पिता चंद्रप्रकाश जाटव सहित संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मोके पर आशाराम पाल, महेंद्र सैनी, चंद्रप्रकाश जाटव, मधुर कुमार आदि लोग मौजूद रहे।



