अंकिता वर्मा की नेतृत्व में महिलाओं ने झामुमो की ली सदस्यता

एनपीटी,
झामुमो केन्द्रीय कार्यालय, रांची मे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह- सीएम हेमन्त सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व मे रांची की सैकड़ों महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह- प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया एवं संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया। सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, धंसरी देवी, मीना देवी, बिजली देवी, सीता देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, प्रीति देवी, पूजा देवी, ननकी देवी, किरण देवी, पिंकी देवी, सुमन देवी, गीता देवी, विक्की वर्मा एवं अन्य रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, केन्द्रीय सदस्य सह- संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया एवं प्रदीप मिर्धा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


